Sat. Sep 13th, 2025

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, कल से श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन, जानिए मंदिर के कपाट खुलने का समय

अयोध्या (हिंद वार्ता)| राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है | भगवान राम विराजमान हो गए हैं | मुख्य प्राण प्रतिष्ठा की पूजा अयोध्या के राम मंदिर के गर्भग्रह में आज संपन्न हुई | नरेंद्र मोदी इस पूजा में प्रमुख यजमान रहे | कल से भक्तों के लिए दर्शन शुरू हो जाएंगे |

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए बहुत ही शुभ अभिजीत मुहूर्त चुना गया था | आज दोपहर 12 बजकर बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक अभिजीत मुहूर्त था | यह मुहूर्त सिर्फ 84 सेकंड का था | प्राण प्रतिष्ठा प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रभु श्री राम की मूर्ति की आंखों पर बंधा पीला कपड़ा खुल गया है | इसके बाद सभी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे |

श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर साढ़े 11 बजे तक राम मंदिर खुला रहेगा | इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दोपहर दो बजे से शाम सात तक मंदिर खुला रहेगा | दोपहर में ढाई घंटे मंदिर के कपाट बंद रहेंगे |

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *